[ad_1]
नई दिल्ली. भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब जीतने से चूक गई. पिछली बार न्यूजीलैंड और इस बार ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम का सपना तोड़ा. भारत को मिली इस हार के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 209 रन की बड़ी जीत हासिल की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में टीम ने 469 रन का स्कोर खड़ा किया था. ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने मुश्किल में शानदार शतकीय पारी खेली. भारत पहली पारी में 296 रन बना पाया और ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बड़ी बढ़त मिली. दूसरी पारी में 8 विकेट पर 270 रन बनाकर पैट कमिंस ने पारी घोषित की. 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 234 रन पर सिमट गई.
3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की हार के बाद 3 खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है. तेज गेंदबाज उमेश यादव का नाम सबसे उपर आता है. फाइनल के प्लेइंग इलेवन में उमेश यादव के नाम ने सबको हैरान किया था. स्पिनर आर अश्विन को जगह देने पर सुनील गावस्कर से लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री तक ने बता कह डाली. इस मैच में पहली पारी में खाली हाथ रहने वाले उमेश यादव को दूसरी पारी में 2 विकेट मिले. इस प्रदर्शन के बाद उनका बाहर जाना तय है.
पिछले कुछ मुकाबलों तक स्टार बल्लेबाज बनकर सामने आए कमबैक करने वाले चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रहे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले इंग्लैंड में ही काउंटी खेलने के बाद भी उन्होंने निराश किया. पहली पारी में 14 तो दूसरी में उन्होंने 27 रन बनाए.
.
Tags: Cheteshwar Pujara, India vs Australia, Umesh yadav, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 06:15 IST
[ad_2]
Source link