Home Sports WTC Final में ‘बिग थ्री’ ने किया बंटाधार, 212 टेस्ट का अनुभव बेकार

WTC Final में ‘बिग थ्री’ ने किया बंटाधार, 212 टेस्ट का अनुभव बेकार

0
WTC Final में ‘बिग थ्री’ ने किया बंटाधार, 212 टेस्ट का अनुभव बेकार

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिा से मिली हार पर चर्चा अगले कुछ दिनों तक चलती रहेगी. टीम इंडिया में एक से बड़े एक नाम शामिल थे लेकिन फिर भी 209 रन की करारी हार के साथ टीम लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हार गई. सवाल विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों पर उठना लाजमी है. इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 212 टेस्ट मैच खेले हैं और 19 हजार से ज्यादा टेस्ट रन इनके खाते में दर्ज हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में मिली हार ने भारतीय क्रिकेट के हुक्मरानों को हल निकालने के लिए सोचने पर विवश कर दिया है. पुजारा की नाकामी भारत को बुरी तरह खली है क्योंकि वह लंबे समय से ससेक्स के लिये काउंटी क्रिकेट खेलने के कारण सबसे ज्यादा तैयार थे.

पुजारा की नाकामी खल गई

पुजारा ने 2021 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 77 रन की यादगार पारी खेली थी. बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में बनाये 90 और 102 रन के अलावा 2022 में वह कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने 2021-2023 डब्ल्यूटीसी चक्र में 17 टेस्ट खेलकर 32 की औसत से 928 रन बनाये जिसमें एकमात्र शतक शामिल है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में पहली पारी में 14 तो दूसरी में पुजारा महज 27 रन ही बना पाए.

कोहली अहम मौके पर चूके

कोहली ने पिछले कुछ साल में जिस तरह गेंदबाजों पर दबाव बनाया है, वह बहुत कम बल्लेबाज ही कर पाये हैं लेकिन असलियत यह भी है कि टेस्ट क्रिकेट में उन्हें दिक्कत आई है. मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में कोहली ने 17 टेस्ट में 32.13 की औसत से 932 रन बनाये हैं जिसमें एकमात्र शतक है जो अहमदाबाद की सपाट पिच पर बनाया गया था. विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल की पहली पारी में 14 तो दूसरी में 49 रन बनाए.  जिस शॉट को खेलकर वो आउट हुए उस पर दिग्गजों ने जमकर आलोचना की है.

रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम

भारत के महान टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा का नाम नहीं होगा हालांकि वह 50 टेस्ट खेल चुके हैं. लेकिन भारतीय कप्तान ने पिछले डब्ल्यूटीसी चक्र में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 11 टेस्ट में 42.11 की औसत से 758 रन बनाये. विदेश में उनका औसत 52.57 रहा जबकि भारत में उन्होंने 36.88 की औसत से रन बनाये लेकिन 36 वर्ष के हो चुके रोहित क्या 2025 में खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में पहली पारी में 15 जबकि दूसरी में कप्तान के बल्ले से निकले 43 रन.

Tags: Cheteshwar Pujara, India vs Australia, Rohit sharma, Virat Kohli, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here