Home Sports पंड्या की टीम में रोहित-विराट की अब जगह नहीं! IPL स्टार्स को मिलेगा मौका

पंड्या की टीम में रोहित-विराट की अब जगह नहीं! IPL स्टार्स को मिलेगा मौका

0
पंड्या की टीम में रोहित-विराट की अब जगह नहीं! IPL स्टार्स को मिलेगा मौका

[ad_1]

हाइलाइट्स

WTC FINAL की हार के बाद भारतीय टीम में बदलाव की शुरुआत होगी
वेस्टइंडीज दौरे से बदलाव दिखेगा, टी20 में 3 से 4 युवाओं को मौका मिलेगा

नई दिल्ली. टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का ख्वाब पूरा नहीं हो पाया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के बड़े अंतर से ओवल में खेले गए फाइनल में हराया. ये आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में भारत की लगातार चौथी हार है. अब टीम इंडिया का अगला मिशन इस साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है और इसके बाद 2024 में टी20 विश्व कप होना है. इस एक हार ने सेलेक्टर्स और भारतीय क्रिकेट के कर्ताधर्ताओं को नए सिरे से टीम बनाने के लिए सोचने पर जरूर मजबूर किया होगा. टी20 फॉर्मेट में तो इस बार काम शुरू भी हो चुका है. रोहित के स्थान पर हार्दिक पंड्या को टी20 टीम का कप्तान बनाना इस दिशा में उठाया गया पहला बड़ा कदम है.

भारत 2021 के टी20 विश्व कप में सुपर-12 राउंड से बाहर हो गया था और पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में हाकर बाहर हो गया था. तब इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया था. इसके बाद ही सेलेक्टर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए हार्दिक पंड्या को टी20 का कप्तान बनाया. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस फॉर्मेट से किनारे कर दिया गया.

बीसीसीआई ने औपचारिक तौर पर तो पंड्या को टी20 टीम का कप्तान घोषित नहीं किया. लेकिन, ये साफ हो गया है कि पंड्या की टी20 टीम में अब रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों की जगह नहीं है और अगले टी20 विश्व कप में पंड्या की कप्तानी में ही भारतीय टीम उतरेगी.

रिंकू, जितेश को टी20 टीम में मौका मिल सकता है
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह, जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों को अब भारतीय टी20 में जगह मिल सकती है. भारत को जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है. इस टूर पर 5 टी20 खेले जाने हैं. ऐसे में जितेश, रिंकू के अलावा यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिल सकती है.

मां को नहीं मिल रहा था चक्की का आटा, सुनते ही क्रिकेटर बेटा इंग्लैंड से लौटा पाकिस्तान, बैटर्स भी खाते थे खौफ

शमी-सिराज को आराम दिया जा सकता है
रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभाई थी. उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे. जितेश शर्मा ने भी पंजाब किंग्स के लिए कुछ इसी अंदाज में आईपीएल में बैटिंग की थी. इस विकेटकीपर बैटर ने 156 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए थे. ऋतुराज गायकवाड़ पहले से ही भारत के लिए टी20 डेब्यू कर चुके हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें आगामी वेस्टइंडीज सीरीज से आराम दिया जा सकता है. मुकेश कुमार को मौका दिया जा सकता है.

WTC Final में लाज बचाने वाले सबसे बड़े लड़ैया का क्या होगा? कटेगा पत्ता या टेस्ट टीम में जगह होगी पक्की?

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया 2 टेस्ट की सीरीज के अलावा 3 वनडे और पांच टी20 खेलेगी. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी. वहीं, दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से खेला जाएगा. इसके बाद वनडे सीरीज 27 जुलाई से 1 अगस्त तक खेली जाएगी. वहीं, 3 अगस्त से 13 अगस्त तक 5 टी20 की सीरीज खेली जाएगी.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2023, Rinku Singh, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here