[ad_1]

चीन में शादी
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
चीन गिरते जन्म दर से जूझ रहा है। यहां की सरकार देश की आबादी को फिर से बढ़ाने के लिए कई उपाय कर रही है। युवा शादी कर सकें, इसके लिए रूढ़िवादी नियम खत्म किए जा रहे हैं। चीन के लिए चिंता की बात यह है कि अब तक इससे कोई सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आ पाया है। दरअसल, चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले साल सबसे कम शादियां हुईं। यह आंकड़ा चार दशक में सबसे कम है। इस जनसांख्यिकीय संकट ने जिनपिंग सरकार की चिंता और बढ़ा दी है।
चीन में शादियों को लेकर नए आंकड़े क्या हैं? चीन में कम होती शादियों की वजह क्या है? चीन में और कौन से जनसांख्यिकीय संकट हैं? इससे निटपने के लिए सरकार क्या कर रही है? आइए जानते हैं…
[ad_2]
Source link