[ad_1]

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनियों को निर्देश
– फोटो : istock
विस्तार
चीनी मोबाइल फोन निर्माताओं को कथित तौर पर सरकार द्वारा अपने स्थानीय परिचालन में भारतीय इक्विटी भागीदारों को शामिल करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, कंपनियों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ), मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) जैसी प्रमुख भूमिकाओं में भारतीय अधिकारियों को नियुक्त करने के लिए भी कहा गया है, मीडिया रिपोर्ट्स में उन अधिकारियों के हवाले से यह बात कही गई है जिन्होंने उन बैठकों में भाग लिया था, जिसमें कंपनियों को इस बारे में बताया गया था।
इन अधिकारियों के अनुसार, चायनीज कंपनियों को भारतीय अनुबंध निर्माताओं को नियुक्त करने, भारतीय व्यवसायों के साथ संयुक्त उद्यमों के माध्यम से स्थानीय विनिर्माण को घटक स्तर तक बढ़ाने, देश से निर्यात का विस्तार करने और स्थानीय वितरक रखने के लिए भी कहा गया है।
सरकार ने चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों को कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करने और भारत में करों की चोरी नहीं करने का भी निर्देश दिया है। इस बारे में श्याओमी, ओप्पो, रियलमी और वीवो सहित चीनी कंपनियों के साथ-साथ इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की ओर से हाल ही में आयोजित बैठकों में सूचित किया गया था।
[ad_2]
Source link