[ad_1]

सेंथिल बालाजी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीएमके सरकार में बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी के घर पर मंगलवार (13 जून) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी हुई। इसके बाद देर रात ED ने सेंथिल को अपनी कस्टडी में ले लिया। कस्टडी में लिए जाने के बाद सेंथिल फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की।
आनन-फानन में ED के अधिकारी सेंथिल बालाजी को सरकारी अस्पताल लेकर आए। अस्पताल पहुंचने के बाद भी सेंथिल रोते हुए दिखे। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। सेंथिल को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं कि सेंथिल बालाजी हैं कौन? उनके घर ED ने क्यों छापेमारी की? पूरा मामला क्या है? विपक्ष ने क्यों समर्थन दिया?
[ad_2]
Source link