[ad_1]

दिल्ली में पारा 44 के पार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती धूप के साथ तेज गर्मी पसीने छुड़ा रही है, लेकिन अब 15 से 19 जून तक हल्की बारिश व तेज हवाएं तेज गर्मी से राहत दिलाएगी। इस दौरान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश की स्थिति बनेगी। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.8 व न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में दूसरी बार इतना अधिक तापमान गया है। इससे पहले 10 जून को तापमान इतना रहा था।
[ad_2]
Source link