Home Breaking News CG-MP बॉर्डर पर हादसा: तीन युवकों की मौत; तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त

CG-MP बॉर्डर पर हादसा: तीन युवकों की मौत; तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त

0
CG-MP बॉर्डर पर हादसा: तीन युवकों की मौत; तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त

[ad_1]

Three young man killed by scooty and bus collision in Manendragarh

बस की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
– फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में मध्य प्रदेश बॉर्डर पर गुरुवार को तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक मनेंद्रगढ़ से मध्य प्रदेश के बिजुरी की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक बस भगाता हुआ सीधा थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। तीनों युवकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। स्कूटी में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने पहचान का प्रयास किया, लेकिन वे किसी और के थे। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

टक्कर लगते ही स्कूटी सवार उछलकर सड़क पर गिरे

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शहडोल से नफीस ट्रेवेल्स की बस गुरुवार सुबह मनेंद्रगढ़ आ रही थी। इसी बीच सुबह करीब 11.30 बजे तेज रफ्तार बस ने सिद्ध बाबा घाट के पास एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व डायल 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

हादसे के बाद चालक ने बस थाने में खड़ी की

डॉक्टरों के अनुसार, तीनों युवकों के सिर, सीने और अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई थी। वहीं हादसे के बाद चालक बस लेकर मनेंद्रगढ़़ पहुंचा और सिटी कोतवाली थाने में खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस को स्कूटी में मिले कागजात में जो फोन नंबर मिले हैं, वे भी बंद हैं। तीनों युवकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here