[ad_1]

खाई में गिरी एचआरटीसी बस।
– फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर नरोगी रूट पर निकली एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि त्रैहण से तीन किलोमीटर पीछे एचआरटीसी की बस 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में दो की मौत और छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया जा रहा है। मौके पर पुलिस व स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। बस में आठ यात्री सवार थे। हादसे का कारणों का पता नहीं चल पाया है।
[ad_2]
Source link