Home Breaking News ‘एनिमल’ के मेकर्स से हुई यह बड़ी चूक, भड़के गीतकार समीर अनजान ने जमकर लगाई क्लास

‘एनिमल’ के मेकर्स से हुई यह बड़ी चूक, भड़के गीतकार समीर अनजान ने जमकर लगाई क्लास

0
‘एनिमल’ के मेकर्स से हुई यह बड़ी चूक, भड़के गीतकार समीर अनजान ने जमकर लगाई क्लास

[ad_1]

Animal Sameer Anjaan Slams The Makers For Not Mentioning Lyricists Name on poster and pre teaser

एनिमल-समीर अनजान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर और प्री-टीजर जारी हुआ, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। हालांकि, इसमें मेकर्स ने एक बड़ी चूक कर दी है, जिससे जाने-माने गीतकार समीर अनजान नाराज हो उठे हैं। समीर ने निर्माताओं की इस गलती पर भड़ास निकालते हुए बड़ी बात कह दी है। 

पोस्टर-प्री टीजर में नहीं संगीतकार का नाम

‘एनिमल’ फिल्म के पोस्टर और प्री-टीजर में इसके संगीतकार या गीतकार का नाम कहीं नहीं देखने को मिला, इसी से समीर अनजान काफी आहत हुए हैं। समीर, मेकर्स के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संगीत के गिरते स्तर को लेकर बड़ी बात कहते नजर आए हैं। गीतकार ने ‘एनिमल’ फिल्म के पोस्टर और प्री-टीजर को लेकर अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है, ‘अब तक जो पोस्टर आए हैं, किसी में भी संगीतकार या गीतकार का नाम नहीं है। प्री-टीजर में गाना डांग खड़के सुनने को मिल रहा है, लेकिन संगीतकार या गीतकार के नाम का कोई अता-पता नहीं है।’

Adipurush: ‘आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले कृति सेनन ने लोगों से की खास अपील, जानकर आप भी करेंगे एक्ट्रेस की तारीफ

मेकर्स को समीर अनजान की खरी-खोटी

‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम’, ‘देखा है पहली बार’ जैसे सुपरहिट गाने की लिरिक्स लिख चुके समीर अनजान ने आगे कहा, ‘यह शर्मनाक है कि संगीत के स्तर को इतना नीचे गिरा दिया है। मुझे नहीं पता कि फिल्म के गानों का गीतकार कौन है, लेकिन पता नहीं क्यों ये लड़ नहीं रहे हैं और चुप हैं। सबको आवाज उठानी होगी, एक व्यक्ति से बात नहीं बन पाएगी। मुझे याद है कि संगीतकार नदीम-श्रवण और मैंने जब साथ में काम किया था, तब हमने यह समझौता किया था कि फिल्म का कोई भी पोस्टर हमारे नाम के बिना जारी नहीं किया जाएगा।’

Love Story: पहली नजर में बिजनेसमैन के प्यार में गिरफ्तार हुईं टीवी की ‘नागिन’, जानें मौनी-सूरज की प्रेम कहानी

संगीतकार-गीतकार होंगे एकजुट?

समीर अनजान ने फिल्ममेकर्स पर भड़ास निकालते हुए अपनी बात में आगे जोड़ा, ‘मुझे नहीं पता कि मेकर्स-डायरेक्टर्स संगीतकार और गीतकार के नाम का उल्लेख करना क्यों जरूरी नहीं समझते। एनिमल इतनी बड़ी फिल्म है, पोस्टर पर साउंड रिकॉर्डिस्ट का भी नाम है। आप संगीत बिरादरी के साथ यह अन्याय कैसे कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इस पर एक बहुत बड़ा गठजोड़ काम कर रहा है। वे जानते हैं कि हम इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी में जाते हैं। वे जानबूझकर यह सब संगीत बिरादरी को बर्बाद करने के लिए कर रहे हैं।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here