[ad_1]
हाइलाइट्स
यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में मचाया था धमाल.
चेतेश्वर पुजारा फाइनल में फेल नजर आए थे.
नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में हार झेलने के बाद टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए कमर कस रही है. इसकी शुरुआत वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट से होगी. फाइनल में प्लेयर्स के प्रदर्शन को देखते हुए इस दौरे पर कई बडे़ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जिसमें से एक चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का रिप्लेसमेंट भी शामिल है. क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो आईपीएल में रनों का पहाड़ खड़ा युवा बल्लेबाज पुजारा के स्थान पर एंट्री मारेगा. ऐसे में सवाल खड़ा होता है क्या पुजारा का बैकअप प्लान फिर से फेल हो गया है?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पुजारा बल्ले से बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं हो सके. पुजारा खराब फॉर्म के चलते टीम कुछ समय तक टीम इंडिया से बाहर रहे. लेकिन उन्होंने काउंटी क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा किया और टीम इंडिया में वापसी कर ली. बांग्लादेश दौरे पर पुजारा के बल्ले से 90 और 102 रन की शानदार पारियां भी देखने को मिलीं. यूं तो वह टेस्ट में 3 नंबर पर टीम इंडिया की रीढ़ कहे जाते हैं लेकिन 2020 से अभी तक 52 पारियों में पुजारा के बल्ले से केवल एक ही शतकीय पारी देखने को मिली है. अब फाइनल में फ्लॉप होने के बाद उनका बैकअप प्लान फेल नजर आ रहा है. क्रिकबज के मुताबिक आईपीएल के युवा शतकवीर यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पुजारा की जगह ले सकते हैं.
क्या कहते हैं यशस्वी के आंकड़े?
टी20 फॉर्मेट और टेस्ट फॉर्मेट में जमीन आसमान का अंतर है. यदि 21 साल के जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पुजारा की जगह लेते हैं तो यह उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नही होगा. हालांकि, आईपीएल में उन्होंने अपने क्रिकेटिंग शॉट्स से सभी का दिल जीत लिया और शानदार रनों का पहाड़ खड़ा कर विरोधी टीमों के परखच्चे उड़ा दिए.
बात करें लंबे प्रारूप में जायसवाल के आंकड़ों की तो इस युवा ने आईपीएल वाला अंदाज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी दिखाया है. 2019 में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले जायसवाल ने पिछले साल तबाही मचा दी. इस बल्लेबाज ने पिछले साल मुंबई के खिलाफ लगातार 2 पारियो में 2 शतक ठोक दिए थे. इतना ही नहीं, यशस्वी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया में डेब्यू के बाद वह मौके को भुनाने में कामयाब होते हैं या नहीं.
.
Tags: Cheteshwar Pujara, Team india, WTC Final, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 19:30 IST
[ad_2]
Source link