[ad_1]
‘द एशेज’ के सभी की निगाहें ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन के उपर टिकी रहेंगी. दरअसल, लियोन अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट लेने से महज 13 कदम दूर हैं. आगामी सीरीज में अगर वह 13 सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 500 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के 13वें और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे.
01

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ‘द एशेज’ का आगाज 16 जून से हो रहा है. सीरीज के दौरान सभी की निगाहें अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) के उपर टिकी रहेंगी. (Nathan Lyon/Instagram)
02

नाथन लियोन अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट लेने से महज 13 कदम दूर हैं. आगामी सीरीज में अगर वह 13 सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 500 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के 13वें गेंदबाज बन जाएंगे. (Nathan Lyon/Instagram)
03

यही नहीं वह 13 सफलता प्राप्त करते ही टेस्ट प्रारूप में 500 विकेट लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन जाएंगे. कंगारू टीम के लिए अबतक केवल दो गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. इसमें शेन वार्न (708) और ग्लेन मैग्राथ (563) का नाम शामिल है. (Nathan Lyon/Instagram)
04

बता दें टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के नाम दर्ज है. मुरलीधरन ने अपनी टीम के लिए 133 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 230 पारियों में 22.73 की औसत से 800 विकेट चटकाए हैं. (Nathan Lyon/Instagram)
05

बात करें नाथन लियोन के टेस्ट करियर के बारे में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक कुल 120 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 225 पारियों में 31.04 की औसत से की 487 सफलता हाथ लगी है. टेस्ट प्रारूप में उनके नाम 23 बार पांच और चार बार 10 विकेट लेने का कारनामा है. (Nathan Lyon/Instagram)
[ad_2]
Source link