Home Breaking News ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी

ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी

0
ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी

[ad_1]

03:07 PM, 16-Jun-2023

ENG vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, ओली रॉबिंसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

03:04 PM, 16-Jun-2023

ENG vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की टीम करेगी पहले गेंदबाजी

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले गेंदबाजी करेगी। कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने प्लेइंग-11 से मिचेल स्टार्क को बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर जोश हेजलवुड को शामिल किया है।

02:57 PM, 16-Jun-2023

ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत शुक्रवार (16 जून) को होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला जाएगा। 2021 में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की थी। इंग्लैंड की नजर एशेज वापस हासिल करने पर होगी तो ऑस्ट्रेलियाई टीम उसे बचाने उतरेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here