Home Breaking News Karnataka HC: ‘पूरे भारत में बंद कर देंगे फेसबुक’, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दी चेतावनी

Karnataka HC: ‘पूरे भारत में बंद कर देंगे फेसबुक’, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दी चेतावनी

0
Karnataka HC: ‘पूरे भारत में बंद कर देंगे फेसबुक’, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दी चेतावनी

[ad_1]

Karnataka High Court warns Social Media Giant facebook of closing down in India non-cooperation with Police

Karnataka High Court
– फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा है कि अगर फेसबुक राज्य की पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर पा रहा है, तो वह इसकी सेवाओं को पूरे भारत में बंद करने के बारे में भी विचार कर सकता है। 

बताया गया है कि कोर्ट की यह टिप्पणी सऊदी अरब में कैद एक भारतीय से जुड़े केस की जांच को लेकर आई है। आरोप है कि फेसबुक इस मामले में कर्नाटक पुलिस के साथ कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहा है। 

दक्षिण कन्नड़ जिले के बिकरनकाट्टे की रहने वाली कविता की याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस कृष्ण एस. दीक्षित की बेंच ने सोशल मीडिया कंपनी को यह चेतावनी दी। बेंच ने फेसबुक को निर्देश दिया कि फेसबुक जरूरी जानकारी के साथ पूरी रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर कोर्ट के सामने पेश करे।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here