Home Sports जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया से किया पुरना हिसाब, गेंदबाजों से चुन-चुन कर लिया बदला

जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया से किया पुरना हिसाब, गेंदबाजों से चुन-चुन कर लिया बदला

0
जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया से किया पुरना हिसाब, गेंदबाजों से चुन-चुन कर लिया बदला

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो रूट ने ठोका शानदार शतक.
पिछली एशेज में जो रूट पहले मैच में शून्य पर हुए थे आउट.

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया से मिला घाव भरने के लिए 2 साल इंतजार करना पड़ा. लेकिन अब एशेज (The Ashes) की शुरुआत के साथ यह इंतजार खत्म हो चुका है. जी हां, यह वही घाव है जिसके चलते जो रूट की कप्तानी सहित टीम के कई सदस्यों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा था. अब लंबे इंतजार के बाद इंग्लैंड के बैटर्स ने पहले ही दिन से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से चुन-चुनकर हिसाब चुकता करना शुरू कर दिया है. जिसमें टीम के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) भी शामिल हैं. रूट की बल्लेबाजी देखकर लगता है जैसे वह 2 साल पहले का दर्द निकाल रहे हों.

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के पक्ष में सिक्का गिरा. कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनने में देरी नहीं की. फिर क्या, शुरू हुआ ऑस्ट्रेलिया से हिसाब. टीम के ओपनर जैक क्राउली ने शानदार अर्धशतक ठोक इंग्लैंड के इरादे साफ कर दिए. कुछ देर बाद आए पूर्व कप्तान जो रूट, जिन्हें एक कप्तान के रूप में 2 साल पहले ऑस्ट्रेलिया से न भूलने वाली शिकस्त का सामना करना पड़ा था. जो रूट के शतक  और जॉनी बैयरिस्टो ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों की चुन-चुनकर धुनाई की. पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, कैमरन ग्रीन सहित ये वही गेंदबाज थे जिन्होंने इन दोनों बैटर्स को पिछली एशेज में टिकने नहीं दिया था.

जो रूट ने शतक ठोक भरा घाव

‘द एशेज’ की पहली बॉल, जैक ने लगाया चौका, स्टोक्स के साथ ड्रेसिंग रूम का देखिए माहौल, VIDEO

जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया से पिछला हिसाब शानदार शतकीय पारी खेलकर चुकाया है. पिछली बार सीरीज के दौरान जो रूट शून्य पर ही पवेलिनय लौट गए थे. लेकिन इस बार रूट ने शतक से ही शुरुआत कर अपने अंदाज को जाहिर कर दिया है. जो रूट ने अंगद की तरह पैर जमाकर इंग्लैंड को पहले दिन 393 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया है. जॉनी बेयरिस्टो ने 78 रन की शानदार पारी को अंजाम दिया.

Tags: Ashes, Australia vs England, Joe Root

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here