Home Sports फुटबॉल में नस्लवाद के खिलाफ फीफा ने अपना रुख दोहराया

फुटबॉल में नस्लवाद के खिलाफ फीफा ने अपना रुख दोहराया

0
फुटबॉल में नस्लवाद के खिलाफ फीफा ने अपना रुख दोहराया

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, जेनेवा। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने रियल मैड्रिड फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर से मुलाकात की और उनसे कहा कि फुटबॉल में भेदभाव की कोई जगह नहीं है।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इन्फेंटिनो ने गुरुवार को ब्राजील की राष्ट्रीय टीम और ब्राजीलियाई फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) के अध्यक्ष एडनाल्डो रोड्रिग्स से भी मुलाकात की और फुटबॉल में नस्लवाद के खिलाफ एक टास्क फोर्स गठित करने पर चर्चा की। इन्फेंटिनो ने कहा कि ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय फारवर्ड विनीसियस जूनियर इसमें एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

22 वर्षीय विनीसियस जूनियर, इस सीजन में कई नस्लवादी घटनाओं का शिकार हुए। नवीनतम घटना मई में हुई थी जब एक मैच में वो नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार हुए थे।

फीफा अध्यक्ष ने कहा, फुटबॉल में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है!

इन्फैनटिनो ने बार्सिलोना, स्पेन में बैठक के बाद कहा, नस्लवाद और भेदभाव के बारे में सिर्फ बात करना ही नहीं, बल्कि निर्णायक और ठोस तरीके से कार्रवाई करना भी बहुत महत्वपूर्ण है – जीरो टॉलरेंस।

फीफा ब्राजीलियाई फुटबॉल परिसंघ और इस लड़ाई में सभी खिलाड़ियों के साथ है। खेल प्रतिबंधों को लागू करना महत्वपूर्ण है और मैं सीबीएफ को ऐसा करने के लिए बधाई देता हूं।

–आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 16 Jun 2023 11:56 AM GMT

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here