[ad_1]

श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप के आगामी संस्करण की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। वह हाइब्रिड मॉडल के तहत इस टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका के साथ मिलकर करेगा। उसके यहां चार मैच खेले जाएंगे। वहीं, श्रीलंका में नौ मैचों का आयोजन होगा। मेजबानी की बात जैसे ही साफ हुई, भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई। टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी जल्द ही वापसी करेंगे।
दरअसल, दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटों के कारण लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों खिलाड़ी एशिया कप से वापसी कर सकते हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, बुमराह और अय्यर इस टूर्नामेंट से वापस टीम इंडिया में आना चाहते हैं। इसके लिए दोनों खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link