[ad_1]
T20 Cricket: न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के साथ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के कॉन्ट्रैक्ट पर चिंता जताते हुए टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने कहा कि उनका कॉन्ट्रैक्ट ‘सही नहीं’ है और ‘इससे गलत चलन शुरू होगा. ट्रेंट बोल्ट ने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखने के लिए पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय टीम के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया था. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले बोल्ट अगले महीने से अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट के शुरुआती सीजन में खेलेंगे.
[ad_2]
Source link