Home Breaking News Cyclone Biparjoy Live: गुजरात के बाद इस राज्य की ओर बढ़ा खतरनाक बिपरजॉय, भारी बारिश की चेतावनी

Cyclone Biparjoy Live: गुजरात के बाद इस राज्य की ओर बढ़ा खतरनाक बिपरजॉय, भारी बारिश की चेतावनी

0
Cyclone Biparjoy Live: गुजरात के बाद इस राज्य की ओर बढ़ा खतरनाक बिपरजॉय, भारी बारिश की चेतावनी

[ad_1]

07:46 AM, 16-Jun-2023

मौसम विभाग के अनुसार, बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय देर रात ढाई बजे नलिया से 30 किमी उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था। आज इसके उत्तर-पूर्व में बढ़ने की संभावना है। वहीं, तूफान की थोड़ी धीमी गति हो सकती है। हालांकि, शाम तक राजस्थान की ओर बढ़ जाने की उम्मीद है। 

07:46 AM, 16-Jun-2023

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि टकराने के बाद बेहद खतरनाक चक्रवात बिपरजॉय अब खतरनाक ही रह गया है। महापात्र ने बताया कि चक्रवात अब समुद्र से जमीन की ओर बढ़ गया है और सौराष्ट्र-कच्छ की ओर केंद्रित है। चक्रवात की तीव्रता घटकर 105-115 किमी प्रति घंटा हो गई है।

07:46 AM, 16-Jun-2023

आईएमडी निदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है। अभी जखाऊ बंदरगाह, गुजरात के करीब पाकिस्तान तट से सटे सौराष्ट्र-कच्छ को पार किया। चक्रवात अब समुद्र से जमीन की ओर बढ़ गया है और सौराष्ट्र-कच्छ की ओर केंद्रित है। चक्रवाती तूफान प्रचंड गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में बदल गया है। 16 जून यानी आज शाम को चक्रवाती तूफान अपना रास्ता बदलेगा। 

07:26 AM, 16-Jun-2023

गुजरात के आयुक्त आलोक पांडे ने बताया था कि तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं है। 23 पशुओं की मौत हो गई है, 524 पेड़ गिर गए हैं और कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है।

 

07:24 AM, 16-Jun-2023

Cyclone Biparjoy Live: गुजरात के बाद इस राज्य की ओर बढ़ा खतरनाक बिपरजॉय, भारी बारिश की चेतावनी

अरब सागर में 10 दिनों तक छाए रहने के बाद चक्रवात ‘बिपरजॉय’ ने गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह से टकरा गया। चक्रवात के कारण कच्छ और सौराष्ट्र तटों के आसपास तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। तेज बारिश के बीच भावनगर में उफनते नाले में फंसी बकरियों को बचाते समय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। अब तक 22 लोगों के घायल होने की खबरें हैं। वहीं, अब बताया जा रहा है कि खतरनाक चक्रवात दूसरे राज्य में अपना कहर दिखाने के लिए तैयार है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here