[ad_1]

एनआईए (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत-श्रीलंका के बीच अवैध ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के मामले में 10 विदेशियों सहित 13 लोगों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तस्करी का यह मामला दोनों देशों में आतंकवादी समूह लिट्टे को पुनर्जीवित करने के प्रयासों से संबंधित है।
एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गुरुवार को जिन आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किए गए उनमें तीन भारतीय – सेल्वाकुमार एम, विग्नेश्वर पेरुमल उर्फ विक्की और इय्यपन नंदू उर्फ अय्यप्पन नंदू शामिल हैं।
अधिकारी ने शेष 10 श्रीलंकाई नागरिकों की पहचान सी गुनासेकरन उर्फ गुना, पुष्पराजा उर्फ पुकुट्टी कन्ना, मोहम्मद अस्मिन, अलहापेरुमगा सुनील गामिनी फोंसेका, स्टेनली केनेडी फर्नांडो, धानुक्का रोशन, लदिया उर्फ ‘नलिन चतुरंगा’, वेला सुरंगा उर्फ गामगे सुरंगा प्रदीप, थिलिपन उर्फ दिलीपन और दानरत्नम नीलुक्षण के तौर पर की है।
[ad_2]
Source link