Home Breaking News TMC: टीएमसी विधायक ने राज्यपाल के खिलाफ की विवादित टिप्पणी, निष्पक्ष व्यवहार करने को कहा, समर्थन में उतरी BJP

TMC: टीएमसी विधायक ने राज्यपाल के खिलाफ की विवादित टिप्पणी, निष्पक्ष व्यवहार करने को कहा, समर्थन में उतरी BJP

0
TMC: टीएमसी विधायक ने राज्यपाल के खिलाफ की विवादित टिप्पणी, निष्पक्ष व्यवहार करने को कहा, समर्थन में उतरी BJP

[ad_1]

TMC MLA makes controversial remark against Governor CV Ananda Bose, asks him to behave impartially

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस।
– फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा ने पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान हुईं झड़पों के बारे में राज्यपाल सीवी आनंद बोस की टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को उनके बारे में विवादास्पद टिप्पणी की। साथ ही कहा कि राजभवन में रहने वाले को विपक्षी नेता की तरह नहीं बल्कि निष्पक्ष व्यवहार करना चाहिए।

राज्यपाल बोस शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के भंगोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्रवाई की जाएगी और निष्क्रियता के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। बता दें कि भंगोर में गुरुवार को दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

बोस ने कहा कि बंगाल के कुछ हिस्सों में अवांछित घटनाएं हुई हैं। मैंने उनके बारे में अपने निष्कर्ष निकाले हैं। किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हमें इसे खत्म करना होगा। टीएमसी के विधायक ने राज्यपाल के बयान पर आक्रोश जताते हुए इसे खारिज कर दिया।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here