Home Sports टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, तेज गेंदबाज की हुई वापसी

टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, तेज गेंदबाज की हुई वापसी

0
टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, तेज गेंदबाज की हुई वापसी

[ad_1]

हाइलाइट्स

टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का हुआ ऐलान
जुलाई के महीने में खेला जाएगा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जुलाई में होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. जुलाई के महीने में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम दो टेस्ट खेलेगी. यह 2023-25 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगा. इस सीरीज में एक बेहतरीन तेज गेंदबाज की वापसी हो रही है. पीसीबी ने 2 अनकैप्ड प्लेयर को भी स्क्वॉड में मौका दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हर जगह टीम मेंबर की घोषणा की. एक बार फिर कप्तानी दिग्गज बैटर बाबर आजम के पास होगी. इस सीरीज में बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी हो रही है. वहीं अनकैप्ड प्लेयर के रूप में बैटर मोहम्मद हुरैरा और एक ऑलराउंडर आमिर जमाल को टीम में जगह दी गई है. बता दें कि यह आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप को पहली शुरुआत होगी.

सुरेश रैना का खुलासा, MS धोनी ने IPL फाइनल से पहले मुझसे ली थी परमिशन, इस खिलाड़ी को खिलाने पर किया था विचार

शाहीन अफरीदी ने स्क्वॉड अनाउंस होने के बाद कहा, ” मैं करीब 1 साल बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मैंने सचमुच टेस्ट क्रिकेट बहुत मिस किया. क्रिकेट से दूर रहना मेरे लिए काफी कठिन साबित हो रहा था. मेरे फैंस को मेरा बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया. मैं आने वाले चैलेंज के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.” बता दें कि शाहीन अफरीदी बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए जाते हैं.

जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद जश्न मनाने से किया मना, सब हुए हैरान, जानें माही ने क्यों किया ऐसा?

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमन अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद

Tags: Babar Azam, Pakistan cricket team, Shaheen Afridi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here