Home Breaking News Bengal: राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयुक्त को किया तलब; तय कार्यक्रम की वजह से नहीं पहुंचे SEC, अब मांगी नई तारीख

Bengal: राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयुक्त को किया तलब; तय कार्यक्रम की वजह से नहीं पहुंचे SEC, अब मांगी नई तारीख

0
Bengal: राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयुक्त को किया तलब; तय कार्यक्रम की वजह से नहीं पहुंचे SEC, अब मांगी नई तारीख

[ad_1]

Rural polls: Governor summons Bengal poll panel chief; SEC seeks fresh date

सीवी आनंद बोस, राजीव सिन्हा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा को राजभवन में तलब किए जाने के कुछ घंटे बाद वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह पंचायत चुनावों में व्यस्त होने के कारण उनसे नहीं मिल पाएंगे। सिन्हा ने बोस से अनुरोध किया कि उन्हें दिन में पेश होने से छूट दी जाए और उन्हें ‘किसी अन्य दिन’ मिलने का समय दिया जाए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने कहा कि सिन्हा बच नहीं रहे हैं। उन्होंने केवल आज के लिए ही छूट मांगी है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि उन्हें किसी अन्य दिन का समय दिया जाए। बोस ने सिन्हा को राज्य में हिंसा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने के लिए शनिवार दोपहर दो बजे राजभवन बुलाया था।

इससे पहले सीवी आनंद बोस ने नामांकन पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दक्षिण 24 परगना दौरे के बाद उन्होंने कहा कि मैंने खुद यहां आकर हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, लोगों की बातें सुनी। जो घटना घटी मैं उससे व्यथित हूं। यह बिल्कुल भी सहनीय नहीं है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक फैसला दिया। एक राज्यपाल के रूप में मेरी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं, मुझे और हम सबको संविधान की रक्षा करनी है।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here