Home Breaking News Manipur: मणिपुर हिंसा पर पूर्व सेना प्रमुख ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की ‘तुरंत दखल’ देने की मांग

Manipur: मणिपुर हिंसा पर पूर्व सेना प्रमुख ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की ‘तुरंत दखल’ देने की मांग

0
Manipur: मणिपुर हिंसा पर पूर्व सेना प्रमुख ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से की ‘तुरंत दखल’ देने की मांग

[ad_1]

manipur violance former army chief said urgent attention needed after officer tweet said syria like situation

मणिपुर में हिंसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में जारी हिंसा पर अब पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी चिंता जाहिर की है। पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने केंद्र सरकार से मणिपुर के हालात पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है। वहीं एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने मणिपुर के मौजूदा हालात की तुलना सीरिया और लीबिया जैसे हिंसाग्रस्त देशों से कर दी है। बता दें कि एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी मणिपुर में हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं और अब हथियारबंद विद्रोहियों ने सुरक्षाबलों पर भी हमले शुरू कर दिए हैं। 

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने जताई निराशा

मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एल निशिकांत सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं एक आम भारतीय हूं और एक रिटायर्ड जिंदगी जी रहा हूं। राज्य में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। लोगों की जिंदगी, उनकी संपत्ति कभी भी किसी के द्वारा नष्ट की जा सकती है जैसे कि लीबिया, लेबनान, नाइजीरिया और सीरिया आदि देशों में। ऐसा लग रहा है कि मणिपुर को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। क्या कोई सुन भी रहा है?’

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना कहा- मणिपुर हिंसा पर अब तक PM ने शांति की अपील भी नहीं की







[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here