[ad_1]
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साउथ में जलवा बिखेरने के बाद हॉलीवुड में भी अपने पांव जमाने की ठान ली है। एक्ट्रेस फिल्म ‘हॉट ऑफ स्टोन’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें उनके साथ गैल गैडोट भी हैं। मूवी में आलिया को निगेटिव किरदार में देखा जाएगा। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें आलिया ज्यादा दिखाई नहीं दे रही हैं। इसी को लेकर एक्ट्रेस से ट्रेलर लॉन्च पर सवाल पूछा गया, जिस पर आलिया का बयान अब सुर्खियां बटोर रहा है।
आलिया भट्ट और गैल गैडोट की फिल्म ‘हॉट ऑफ स्टोन’ के ट्रेलर को ब्राजील में वार्षिक नेटफ्लिक्स कार्यक्रम टुडुम में प्रदर्शित किया गया। ट्रेलर में आलिया को मुख्य खलनायक की भूमिका मे देखकर जहां अधिकांश दर्शक हैरान थे, तो वहीं तमाम लोगों ने इसमें एक्ट्रेस के कम स्क्रीन टाइम को लेकर शिकायत की। इसी पर चुप्पी तोड़ते हुए आलिया ने बड़ा बयान दिया है।
आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा आलिया जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह होंगे। वहीं, आलिया की पाइपलाइन में जी ‘ले जरा भी’ है, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी स्क्रीन साझा करती देखी जाएंगी।
[ad_2]
Source link