Home Breaking News Ajit Pawar: महाराष्ट्र में पैर जमाना चाह रहे KCR, पर मायावती-मुलायम तक नहीं हुए थे सफल, राकांपा नेता का निशाना

Ajit Pawar: महाराष्ट्र में पैर जमाना चाह रहे KCR, पर मायावती-मुलायम तक नहीं हुए थे सफल, राकांपा नेता का निशाना

0
Ajit Pawar: महाराष्ट्र में पैर जमाना चाह रहे KCR, पर मायावती-मुलायम तक नहीं हुए थे सफल, राकांपा नेता का निशाना

[ad_1]

KCR trying to gain foothold in Maharashtra Mayawati Mulayam Singh Yadav NCP Ajit Pawar news and updates

अजित पवार ने तेलंगाना सीएम केसीआर पर साधा निशाना।
– फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में बीते कुछ वर्षों से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। इसे लेकर सोमवार को राकांपा नेता अजित पवार ने बीआरएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे पहले मायावती और मुलायम सिंह यादव जैसे नेता भी महाराष्ट्र में पैर जमाने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली थी। 

पवार ने कहा कि शायद राव बीआरएस को तेलंगाना के बाहर फैलाना चाहते हैं और एक राष्ट्रीय नेता बनना चाहते हैं। क्षेत्रीय पार्टियां यह कर भी सकती हैं। पहले बसपा और सपा के कुछ विधायक चुने भी गए हैं। 

अजित पवार ने चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा, “वे तेलंगाना सीएम हैं, लेकिन महाराष्ट्र में उनका काम कौन देखना चाहता है? राकांपा और अन्य पार्टियों के कुछ नेता बीआरएस में शामिल हो रहे हैं, लेकिन यह इस वजह से हो रहा है, क्योंकि ऐसे नेताओं को लगता है कि उन्हें महाविकास अघाड़ी या भाजपा-शिवसेना गठबंधन में किसी न किसी वजह से टिकट नहीं मिलेगा।”





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here