[ad_1]

वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम में बदलाव पर बयान दिया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला संवाद 2023 के मन की जीत सत्र में वीरेंद्र सहवाग ने कई मजेदार किस्से सुनाए और सुझाव भी दिए। इस दौरान उनसे जब भारतीय क्रिकेट के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में अब बदलाव का दौर धीरे-धीरे शुरू होना चाहिए, जैसे 10-12 साल पहले हुआ था। वीरू ने कहा कि भारत के ज्यादातर स्टार क्रिकेटर अब 35+ की उम्र में हैं। ऐसे में जिस तरह 10 साल पहले उन्हें, फिर गौतम गंभीर और युवराज सिंह को हटाकर बदलाव शुरू किया गया, वैसे ही चयनकर्ताओं को अब करने की जरूरत है।
[ad_2]
Source link