Home Breaking News Amar Ujala Samvad 2023: पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात, श्रोता पूछ सकेंगे अपने सवाल

Amar Ujala Samvad 2023: पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात, श्रोता पूछ सकेंगे अपने सवाल

0
Amar Ujala Samvad 2023: पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात, श्रोता पूछ सकेंगे अपने सवाल

[ad_1]

Amar Ujala Samvad 2023 panel discussion Experts will keep their point listeners will be ask questions

अमर उजाला संवाद उत्तराखंड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम 19 जून (कल) को देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित देशभर की तमाम हस्तियां जुटेंगी।

कार्यक्रम में एक ओर जहां यूथ आइकॉन खिलाड़ी युवाओं में जोश भरेंगे तो वहीं उद्योग जगत की हस्तियां सफलता के सूत्र सुझाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, इंडियन डबल ट्रैप शूटर रंजन सोढ़ी, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाले संदीप, फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन, इस्कॉन के प्रचारक गौरांग दास प्रभु, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के सीईओ रंजीत कोहली, आचार्य बालकृष्ण, एम जगदीश कुमार आपसे रूबरू होने के लिए आ रहे हैं। कार्यक्रम में हरिद्वार विवि के कुलपति एसके गुप्ता व मदरहुड विवि के निदेशक दीपक शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

पैनल डिस्कशन:

सिनेमा, कला और संस्कृति

सिनेमा, कला और संस्कृति के सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी के साथ सूफी गायक कैलाश खेर, फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन और मीनाक्षी दीक्षित भाग लेंगी।

पर्यटन

पर्यटन सत्र में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, इंटर कॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप साउथ बेस्ट एशिया के प्रबंध निदेशक सुदीप जैन और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भाग लेंगी।

उद्योग व स्टार्टअप

इस सत्र में कांटिनेंटल होटल्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीत कोहली और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार भाग लेंगे। चर्चा के दौरान विशेषज्ञों की ओर से लोगों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें…Amar Ujala Samvad 2023: फिल्म, उद्योग, खेल जगत के सितारों का होगा संगम, सवाल पूछने का भी मिलेगा मौका

शिक्षा

इस सत्र में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल और ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

खेल

इस सत्र में हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, कर्णम मल्लेश्वरी, मनु भास्कर, रंजन सोढ़ी आदि भाग लेंगे।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here