Home Breaking News JP Nadda: क्या है जेपी नड्डा का मिशन 1000, शीर्ष लोगों से मुलाकात कितनी अहम? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने

JP Nadda: क्या है जेपी नड्डा का मिशन 1000, शीर्ष लोगों से मुलाकात कितनी अहम? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने

0
JP Nadda: क्या है जेपी नड्डा का मिशन 1000, शीर्ष लोगों से मुलाकात कितनी अहम? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने

[ad_1]

BJP JP Nadda Mission 1000 how important is meeting with top people Know what is its political meaning

JP Nadda
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा 30 मई से 30 जून के बीच एक महीने चलने वाले ‘महासंपर्क अभियान’ (Maha Sampark Abhiyan) के अंतर्गत समाज के हर वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात कर रही है। पार्टी के विभिन्न मंत्रियों, सांसदों और नेताओं की तरह अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी खुद 1000 प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य के अंतर्गत वे लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस संपर्क का उद्देश्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मान देकर उनके माध्यम से देश के छात्रों-युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है, जिससे देश को अगले 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। 

इसी क्रम में नड्डा ने अपने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान अर्जुन पुरस्कार विजेता और अंतरराष्ट्रीय शूटर अंजुम मौदगिल और और एसबीएस बायोटेक द्वितीय कंपनियों के संस्थापक डॉ. संजीव जुनेजा से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग में ऐसे स्वावलंबी लोगों को विकसित करना चाहते हैं जो दूसरों के लिए मिसाल बन सकें। युवा नौकरी खोजने वाले न बनकर स्वावलंबन के जरिए दूसरे लोगों को रोजगार प्रदान करने वाले बनें।

हासिल होगा विकसित राष्ट्र का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि पीएम की इसी सोच का परिणाम है कि देश में नए स्टार्टअप्स लगातार बढ़ रहे हैं। केवल नौ वर्ष के अंदर देश में एक हजार से ज्यादा यूनिकॉर्न कंपनियों का स्थापित हो जाना यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि प्रधानमंत्री की सोच बहुत सही थी और इसी के कारण युवा हर क्षेत्र में सफलता की नई परिभाषा लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं के सहारे ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि भारत जल्द ही पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राष्ट्र बनेगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here