Home Breaking News PM Modi in US: अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में जुटेंगे हजारों, फिर भी कुछ भारतवंशी निराश, ये बताई वजह

PM Modi in US: अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में जुटेंगे हजारों, फिर भी कुछ भारतवंशी निराश, ये बताई वजह

0
PM Modi in US: अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में जुटेंगे हजारों, फिर भी कुछ भारतवंशी निराश, ये बताई वजह

[ad_1]

Indians in America left disappointed as Modi's tight schedule curtails diaspora event

PM Modi
– फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। ऐसे में भारतीय अमेरिकी बड़े उत्साहित हैं। वे उनसे मिलने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बीच, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को दुखी करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पीएम मोदी वाशिंगटन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने वाले थे, जिसका भव्य आयोजन होने की उम्मीद थी। पर अब कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के व्यस्त शेड्यूल के चलते सभा के समय में कमी की गई है। वहीं, कुछ चुनिंदा लोगों को ही कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

इस जानकारी के बाद उन नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया, जिन्होंने भव्य आयोजन की उम्मीद की थी। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे।

इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी फाउंडेशन के चेयरमैन भरत बरई ने कहा कि वैश्विक भारतीय प्रवासियों के बीच भारत के पीएम मोदी काफी लोकप्रिय हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी अब विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। बरई ने साल 2014 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन और 2019 में ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शिकागो में एक मेगा कार्निवल जैसे कार्यक्रम की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि इन दोनों आयोजनों और हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों में एक अलग उत्साह देखा गया था। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी थी, जो पहले कभी नहीं देखी गई। यह उत्साह और गर्व का दिन था।

बरई ने कहा कि पीएम मोदी वाशिंगटन में थोड़ी देर से पहुंचेंगे, इसलिए प्रवासियों के साथ होने वाली सभा के समय में कमी की गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आने की पुष्टि 29 मई को हुई थी। तीन सप्ताह में हमें कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक उपयुक्त जगह की तलाश करनी थी। भारतीय प्रवासियों के उत्साह को देखते हुए फैसला लिया गया कि कार्यक्रम वाशिंगटन में किया जाएगा। हालांकि, कार्यक्रम में चुने हुए करीब एक हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि पिछले साल नबंवर में मोदी ने अपनी अगली यात्रा के दौरान शहर में एक बड़ी बैठक में भाग लेने का शिकागो प्रवासियों से मिला निमंत्रण स्वीकार कर लिया था। पहले कहा जा रहा था कि मोदी 15 से 20 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। जबकि कार्यक्रम में बाद में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब 21 जून को अमेरिका की यात्रा पर आ रहे हैं। इसके लिए शिकागो में सोल्जर फील्ड स्टेडियम को 25 जून के लिए 40,000 से अधिक बैठने के साथ और 24 जून के लिए इलिनोइस विश्वविद्यालय के मैदान में तैयारी की जा रही है। 

बता दें, भारतीय प्रवासियों की संख्या लगभग 45 लाख है। प्रधानमंत्री प्रमुख शहरों में उनके साथ जुड़ेंगे और वह अपनी यात्राओं के दौरान विभिन्न अमेरिकी शहरों में उनसे बात करेंगे।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here