Home Breaking News मंगलवार को ‘आदिपुरुष’ को नहीं मिला बजरंगी का साथ, सोमवार के आंकड़े चौंकाने वाले

मंगलवार को ‘आदिपुरुष’ को नहीं मिला बजरंगी का साथ, सोमवार के आंकड़े चौंकाने वाले

0
मंगलवार को ‘आदिपुरुष’ को नहीं मिला बजरंगी का साथ, सोमवार के आंकड़े चौंकाने वाले

[ad_1]

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए पहला मंगलवार दुस्वप्न बनता दिख रहा है। आंकड़ें बता रहे हैं कि फिल्म का कलेक्शन जल्द ही दहाई के नीचे आने वाला है। फिल्म की सोमवार की कमाई के जो शुरुआती आंकड़े बीती शाम तक मिले थे, फिल्म की असली कमाई उससे कहीं कम हुई है। फिल्म के लिए रिलीज का पहला हफ्ता ही निर्णायक साबित होता दिख रहा है। हालांकि, मंगलवार की कमाई को मिलाकर फिल्म के रिलीज के पांचवे दिन 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाने के आसार हैं, पर फिल्म की लागत को देखते हुए ये कमाई संतोषजनक कतई नहीं है।



मंगलवार को दिख रहा अमंगल

करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी वाल्मीकि की रामायण से प्रेरित फिल्म ‘आदिपुरुष’ अपने पहले ही मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो चुकी है। फिल्म का कलेक्शन रिलीज के चौथे दिन अंतिम आंकड़ों के मुताबिक रविवार के मुकाबले 76 फीसदी से ज्यादा गिरा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार भी सुस्त हो चली है और अब फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह से स्पॉट बुकिंग की तरफ खिसकता नजर आ रहा है। मंगलवार के शुरुआती आंकडे भी काफी निराशाजनक दिखाई दे रहे हैं।


सोमवार को कमाए सिर्फ 16 करोड़

स्तरहीन संवादों और स्पेशल इफेक्ट्स की भरमार के चलते करीब तीन घंटे की इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ का कारोबार सोमवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 16 करोड़ रुपये रहा। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 8.50 करोड़ रुपये और तेलुगू संस्करण की कमाई 6.90 करोड़ रुपये रही। फिल्म की कमाई में इतनी बड़ी गिरावट ने फिल्म को फ्लॉप की तरफ धकेलना शुरू कर दिया है। मंगलवार के शुरुआती रुझान के मुताबिक फिल्म बमुश्किल 13 करोड़ रुपये कमाती दिख रही है।


सप्ताहांत का करिश्मा काफूर

इसके पहले अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन आदि अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 86.75 करोड़ रुपये कमाए। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई 37.25 करोड़ रुपये और तेलुगू संस्करण की कमाई 48 करोड़ रुपये रही। तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाई दर्शकों ने फिल्म को तवज्जो नहीं दी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 25 फीसदी गिरा और दूसरे दिन फिल्म ने हिंदी में 37 करोड़, तेलुगू में 26.65 करोड़ मिलाकर करीब 65.25 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म का कलेक्शन हिंदी में 38 करोड़ रुपये और तेलुगू में 29.30 करोड़ रुपये मिलाकर करीब 69.10 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: मौत को मात देकर कैमरे के सामने लौटीं सुपरमॉडल, बोलीं, महिलाओं की फिटनेस को लेकर सोच बदलना जरूरी


घाटे का सौदा बनती दिख रही फिल्म

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की चौथे दिन यानी पहले सोमवार की कमाई पर पूरे फिल्म जगत की नजर टिकी हुई थी। लेकिन फिल्म की कमाई में 76 फीसदी से ज्यादा की गिरावट ने फिल्म बनाने वालो के होश उड़ा दिए हैं। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को मुनाफे में आने के लिए सिर्फ  बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 1000 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत है। ध्यान रहे कि बॉक्स ऑफिस की कमाई का करीब एक तिहाई हिस्सा ही फिल्म के निर्माता की कमाई के तौर पर गिना जाता है।

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में चार सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here