[ad_1]
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी के साथ एक्टर ताजा इंटरव्यूज में दिए गए अपने बयान को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। मनोज बाजपेयी को लेकर इंडस्ट्री में एक अफवाह है कि वह हर शॉट से पहले वोडका का शॉट्स लेते हैं, जिससे उन्हें एक्टिंग करने में मदद मिलती है। इसी अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्टर ने बड़ा बयान देकर हर किसी को चौंका दिया है।
मनोज बाजपेयी ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि वह बोतल से सीधे एक होम्योपैथिक दवा का घूंट लेते हैं, जिसे देखकर इंडस्ट्री के लोगों ने यह मान लिया है कि वह तैयारी के हिस्से के रूप में हर शॉट से पहले शराब पीते हैं। ‘द फैमिली मैन’ एक्टर ने कहा, ‘एक बार मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और एक जूनियर कलाकार ने मुझसे पूछा कि सर आप क्या पीते हैं। इस पर मैंने कहा कि यार यह दवाई है।’
मनोज बाजपेयी की बात करें तो, वह इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक्टर एक वकील की भूमिका में हैं, जो एक नाबालिग रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए एक पावरफुल शख्स के खिलाफ केस लड़ता है।
[ad_2]
Source link