Home Breaking News Canada: कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, एक हफ्ते में दूसरे बड़े नेता की मौत

Canada: कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, एक हफ्ते में दूसरे बड़े नेता की मौत

0
Canada: कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, एक हफ्ते में दूसरे बड़े नेता की मौत

[ad_1]

khalistani leader hardeep singh nijjar shot dead in canada after avtar singh khanda death

खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। 

चरमपंथी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ का बड़ा चेहरा

सिख फॉर जस्टिस पर भारत में प्रतिबंध है। बीते दिनों कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुए खालिस्तान पर हुए जनमत संग्रह में भी सिख फॉर जस्टिस संगठन का ही हाथ था। एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ देश में हमलों की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। निज्जर पर साल 2022 में एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। भारत की सरकार ने कनाडा की सरकार से भी निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी। 

ये भी पढ़ें- NIA: अमेरिका-कनाडा के भारतीय दूतावास पर हमलों की जांच एनआईए ने संभाली, खालिस्तानी समर्थकों ने की थी तोड़फोड़

एक हफ्ते में दूसरे बड़े खालिस्तान नेता की मौत

बीते हफ्ते में दो बड़े खालिस्तानी नेताओं की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन में एक और खालिस्तानी नेता अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई थी। अवतार सिंह खांडा, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का ब्रिटेन चीफ था। मेडिकल रिकॉर्ड में पता चला था कि अवतार सिंह खांडा ब्लड कैंसर से पीड़ित था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here