Home Sports ‘आपके साथ रूम में कौन था?’…जब युजवेंद्र चहल ने खोली उमरान मलिक की पोल

‘आपके साथ रूम में कौन था?’…जब युजवेंद्र चहल ने खोली उमरान मलिक की पोल

0
‘आपके साथ रूम में कौन था?’…जब युजवेंद्र चहल ने खोली उमरान मलिक की पोल

[ad_1]

हाइलाइट्स

युजवेंद्र चहल ने उमरान मलिक के लिए मजे.
दोनों खिलाड़ी आईपीएल में गेंदबाजी करते नजर आए थे.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अक्सर मस्ती करते हुए नजर आते रहते हैं. फिर चाहे मैदान में हो या मैदान के बाहर. चहल आईपीएल में अपने मस्ती भरे अंदाज को लेकर काफी चर्चा का विषय रहे. उन्होंने जो रूट से लेकर सूर्यकुमार यादव तक सभी के जमकर मजे लिए. लेकिन इस बार युजवेंद्र चहल ने रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक (Umran Malik) को रिमांड पर लिया है. चहल ने लाइव आकर उमरान के जमकर मजे लिए.

युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज रेनुका सिंह एक कार में नजर आए. रास्ते में चलते-चलते ही चहल इंस्टाग्राम पर लाइव आ गए. जिसके बाद उन्होंने उमरान मलिक के मजे लेना शुरू कर दिया और उनपर सवाल पर सवाल करने लगे. चहल ने पूछा आप कहां गए थे, जिसके बाद उमरान बताते हैं कि वह गोआ घूम रहे थे. चहल का अगला सवाल था आप किसके साथ गोआ घूम रहे थे, उमरान ने हंसते हुए जवाब दिया अपने घरवालों के साथ. इसके बाद भी चहल के सवालों का सिलसिला नहीं रुकता, वह लगातार उमरान के मजे लेते नजर आते हैं. एक सवाल चहल ने यह भी किया कि ‘आपके साथ रूम में कौन था?’ जिसके बाद उमरान हंसते हैं और कहते हैं कि ‘भैया लाइव हो आप. मैं रूम में अकेला था.’

Umran Malik

आपने मेरा दो कॉल क्यों नहीं उठाया?- युजवेंद्र चहल

एमएस धोनी को भी है टैटू का शौक! हेयरस्टाइल का ट्रेंड किया फॉलो, फिर टैटू से दूर क्यों भागते माही?

युजवेंद्र चहल ने उमरान की पोल खोलते हुए पूछा, ‘आपने मेरा दो कॉल क्यों नहीं पिक किया, कहां थे आप बाकी सभी के फोन उठा लेते हो?’ उमरान का जवाब, ‘मैं जिम में वर्कआउट कर रहा था. मैं आपका कॉल क्यों नहीं उठाउंगा.’ उमरान लाइव में बाय बोलते हैं लेकिन चहल लाइव बंद करने का नाम नहीं लेते. वह लगातार रफ्तार के सौदागर को परेशान करते नजर आते हैं. दोनों ही प्लेयर्स आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ते नजर आए थे.

Tags: Renuka Singh, Team india, Umran Malik, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here