Home Breaking News इस्लामिक पहचान बचाने की कवायद: पाकिस्तान के शिक्षण संस्थानों में होली के जश्न पर बैन, उच्च शिक्षा आयोग का आदेश

इस्लामिक पहचान बचाने की कवायद: पाकिस्तान के शिक्षण संस्थानों में होली के जश्न पर बैन, उच्च शिक्षा आयोग का आदेश

0
इस्लामिक पहचान बचाने की कवायद: पाकिस्तान के शिक्षण संस्थानों में होली के जश्न पर बैन, उच्च शिक्षा आयोग का आदेश

[ad_1]

Pakistan Higher Education Commission bans Holi celebrations across all educational institutes news and updates

पाकिस्तान में होली।
– फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की आवाज दबाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अहमदिया मुस्लिमों के साथ-साथ हिंदू और सिख समुदाय को भी लगातार परेशान करने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग के एक आदेश ने धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस आदेश में देशभर के शिक्षण संस्थानों में होली के जश्न को प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

पाकिस्तान के मीडिया ग्रुप आज न्यूज के मुताबिक, उच्च शिक्षा आयोग ने आदेश में कहा है कि इस तरह की गतिविधियां (होली का जश्न) देश के सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों से पूरी तरह कटी हुई हैं। इस तरह के जश्न देश की इस्लामिक पहचान से भी अलग होने की तरह है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here