Home Breaking News ‘एलिमेंटल’ में अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगे आदित्य नारायण, सिंगर ने कहा- पूंजी है यह मेरे लिए

‘एलिमेंटल’ में अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगे आदित्य नारायण, सिंगर ने कहा- पूंजी है यह मेरे लिए

0
‘एलिमेंटल’ में अपनी सुरीली आवाज से समा बांधेंगे आदित्य नारायण, सिंगर ने कहा- पूंजी है यह मेरे लिए

[ad_1]

Aditya Narayan sings for Disney and Pixars Elemental Says Chhoo Le Taaron Ko song was quite challenging

एलेमेंटल
– फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

डिज्नी पिक्सार की फिल्म ”एलिमेंटल” चर्चा में है। यह फिल्म आगामी 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में दर्शकों को एक खास तोहफा मिलने वाला है और वह तोहफा है आदित्य नारायण की सुरीली आवाज। मशहूर सिंगर ने ‘एलिमेंटल’ के लिए ‘छू ले तारों को’ गाना गाया है। आदित्य का कहना है कि यह गाना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

Filmy Wrap: एयरपोर्ट पर रोकी गई ‘इंडियन 2’ की शूटिंग और भारत में भी बैन होगी आदिपुरुष? पढ़ें फिल्मी खबरें

बेटी त्विषा का किया जिक्र

डिज्नी फिल्म्स इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें गाने की कुछ झलकियां नजर आ रही हैं और साथ ही आदित्य नारायण यह गाना गाने का अपना अनुभव भी साझा करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बारे में बात करते हुए आदित्य ने अपनी बेटी त्विषा का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि मैं चाहता हूं कि बेटी बड़ी होकर जब फिल्में देखेगी तो हिंदी वर्जन में पापा के गाने सुने।

Karan Johar: करण जौहर के नाम एक और उपलब्धि, ब्रिटिश संसद में इस वजह से किया गया सम्मानित

दिल छू लेगा गाना

आदित्य ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि डिज्नी पिक्सार फिल्म के लिए गा रहा हूं। अब मैं पापा भी बन गया हूं। मैं ये पूंजी जमा कर रहा हूं कि त्विषा जब बड़ी हो और जब वह फिल्में देखना शुरू करे तो हिंदी वर्जन में पापा के गाने सुने। यह बड़ा चैलेंजिंग गाना है। बहुत कम ऐसा होता है कि मुझे दो दिन स्टूडियो में आकर कुछ रिकॉर्ड करना पड़ता। लेकिन, जब आप सुनोगे तो बहुत ही प्यारा सा गाना है। दिल को छू लेने वाला।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)

बदली गई रिलीज डेट

आदित्य नारायण की इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई इस गाने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। फिल्म ‘एलिमेंटल’ की करें तो यह फिल्म पहले 16 जून 2023 को रिलीज हो रही थी। इसी दिन ‘आदिपुरुष’ भी रिलीज हुई। इसलिए, मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी। यह फिल्म अब शुक्रवार को हिंदी और इंग्लिश में रिलीज होगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here