[ad_1]
चीन ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में 26/11 के हमलों में वांछित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए भारत और अमेरिका के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा दिया है। दरअसल, अमेरिका ने यूएन में प्रस्ताव दिया था कि साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया जाए। भारत ने भी अमेरिका के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। लेकिन चीन इस प्रस्ताव के पास होने के बीच में एक बार फिर रोड़ा बन गया। इसके लिए चीन ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया है। इससे पहले सितंबर 2022 में भी चीन ने इस प्रस्ताव को पास होने से रोक दिया था।
.
[ad_2]
Source link