Home Breaking News ‘मुझे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दिया…,’ दबंग 3 की एक्ट्रेस का सलमान के सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा आरोप

‘मुझे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दिया…,’ दबंग 3 की एक्ट्रेस का सलमान के सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा आरोप

0
‘मुझे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दिया…,’ दबंग 3 की एक्ट्रेस का सलमान के सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा आरोप

[ad_1]

‘दबंग 3’ की एक्ट्रेस हेमा शर्मा ने सलमान खान के खिलाफ चौंकाने वाले दावे किए हैं। एक्ट्रेस ने भाईजान के सुरक्षाकर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हेमा ने यह भी दावा किया है कि सेट पर उनके साथ मारपीट की गई, उन्हें अपमानित किया गया और कुत्ते की तरह बाहर निकाल दिया गया। एक्ट्रेस का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। 



वर्ष 2019 की घटनाओं को याद कर हेमा शर्मा भावुक हो गईं और अपने हालिया इंटरव्यू में साफ किया कि वह कभी भी सलमान खान से दोबारा नहीं मिलना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं वास्तव में दबंग 3 में काम करना चाहती थी और मैंने उस फिल्म में काम करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ किया, क्योंकि मैं सलमान खान सर से मिलना चाहती थी।’




हालांकि, हेमा ने इंटरव्यू में बड़ा खुलासा कर हर किसी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, ‘मैं आपको बता नहीं सकती कि वहां मेरे साथ कितना बुरा बर्ताव किया गया और मुझे कितना अपमानित किया गया। मुझे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दिया गया क्योंकि मैं उनके साथ एक तस्वीर क्लिक करना चाहती थी। मुझे तकरीबन 100 लोगों के सामने अपमानित किया गया था, जिसमें कई लोग ऐसे भी थे जो मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते थे। इस घटना के बाद मैं 10 दिन तक सो नहीं पाई थी। सलमान सर उस घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे, लेकिन वह आसपास ही थे, अगर वह चाहते तो बीच-बचाव कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here