Home Sports ‘मैं जरदारी-शरीफ के बीच…’नजम सेठी नहीं रहेंगे PCB चेयरमैन, ट्वीट से बवाल

‘मैं जरदारी-शरीफ के बीच…’नजम सेठी नहीं रहेंगे PCB चेयरमैन, ट्वीट से बवाल

0
‘मैं जरदारी-शरीफ के बीच…’नजम सेठी नहीं रहेंगे PCB चेयरमैन, ट्वीट से बवाल

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप की मेजबानी का विवाद जैसे-तैसे सुलझा ही था कि पाकिस्तान क्रिकेट में एक और भूचाल आ गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा चेयरमैन नजम सेठी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर सियासी पारा चढ़ा दिया. सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से हटने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के बीच किसी विवाद का कारण नहीं बनना चाहते हैं.

पीसीबी चेयरमैन ने जोर देकर कहा आंतरिक झगड़ों से पैदा हुई अस्थिरता और अनिश्चितता पीसीबी के लिए फायदेमंद नहीं होगी. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “सभी को सलाम! मैं आसिफ अली जरदारी और शाहबाज शरीफ के बीच विवाद की वजह नहीं बनना चाहता हूं. इस तरह की अस्थिरता और अनिश्चितता पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए अच्छी नहीं है. इन हालातों में मैं पीसीबी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं हूं. सभी स्टेकहोल्डर्स को शुभकामनाएं.”

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले बोर्ड अध्यक्ष बनने की दौड़ से खुद को बाहर करने के बाद, नजम सेठी ने पीसीबी के प्रमुख के रूप में एक तरह से अपना पद भी छोड़ दिया है.

कौन ले सकता है नजम सेठी की जगह?
अंतर-प्रांतीय समन्वय (आईपीसी) के संघीय मंत्री एहसान उर रहमान मजारी के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का समर्थन करने वाले जाका अशरफ पीसीबी के अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं. मजारी के मुताबिक, नजम सेठी को पीसीबी संरक्षक और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर चुनावों की देखरेख और 2014 के संविधान को बहाल करने के लिए अस्थायी रूप से चेयरमैन बनाया गया था.

पीसीबी की नई मैनेजमेंट कमेटी को शुरू में 2014 के संविधान को बहाल करने के काम को पूरा करने के लिए 120 दिन दिए गए थे, जिसका लक्ष्य विभागीय क्रिकेट को दोबारा जिंदा करना था. हालांकि, नजम सेठी और उनकी कमेटी को 4 सप्ताह का विस्तार दिया गया था, जोकि 20 जून को खत्म हो रहा है.

IPL फाइनल में दिखाया था ट्रेलर, अब TNPL में मचा रहा तबाही, टीम इंडिया में नहीं रोक पाएगा कोई एंट्री!

अगले WTC Final तक आधी टीम इंडिया हो जाएगी ‘बूढ़ी’, क्या BCCI के पास है बदलाव का प्लान?

मजारी ने जोर देकर कहा कि नजम सेठी की अगुआई वाली मैनेजमेंट कमेटी के कार्यकाल को अब नहीं बढाया जाएगा. इसका मतलब है कि जाका अशरफ जल्द ही पीसीबी अध्यक्ष का पद संभालेंगे. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व चाहता है कि पिछले पीपीपी प्रशासन के दौरान पीसीबी की अध्यक्षता करने वाले अशरफ एक बार फिर ये जिम्मेदारी संभालें.

Tags: Pakistan cricket, Pcb, PCB Chairman, PM Shahbaz Sharif

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here