Home Sports रियल मैड्रिड ने स्पेन के स्ट्राइकर जोसेलु के साथ किया करार

रियल मैड्रिड ने स्पेन के स्ट्राइकर जोसेलु के साथ किया करार

0
रियल मैड्रिड ने स्पेन के स्ट्राइकर जोसेलु के साथ किया करार

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। रियल मैड्रिड ने स्पेन के स्ट्राइकर जोस लुइस माटो जोसेलु के साथ करार की घोषणा की है।

रियल मैड्रिड की वेबसाइट पर कहा गया है, रियल मैड्रिड और एस्पेनयोल ने जोसेलु के लिए एक समझौता किया है। वह आगामी सत्र के लिए हमारे क्लब के लिए खेलेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में स्पेन के लिए पदार्पण करने वाले 33 वर्षीय जोसेलू क्लब में वापसी कर रहे हैं, जहां वह 2009-2012 तक बी-टीम के लिए 67 बार खेले। इसके वाद जर्मनी में हॉफेनहाइम, इंट्राचैट फ्रैंकफर्ट और हनोवर 96 जैसे क्लबों के लिए खेले।

उसके बाद उनका करियर उन्हें स्पेन लौटने से पहले इंग्लैंड में स्टोक सिटी और न्यूकैसल यूनाइटेड ले गया।

अपने कार्यकाल के दौरान उन दोनों क्लबों के लिए जोसेलू ने गोल करने के अपने कौशल को साबित किया। अलावेस के साथ तीन सीजन में 36 गोल किए और पिछले सीजन में एस्पेनयोल के लिए 33 मैचों में 17 गोल किए।

रियल मैड्रिड जोसेलु को एक स्ट्राइकर के रूप में मानता है, जो कम पैसे में पेनल्टी क्षेत्र में काफी कुशल है। उनसे मार्को असेंसियो, मारियानो डियाज और करीम बेंजेमा द्वारा छोड़े गए शून्य को भरने में मदद करने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 20 Jun 2023 11:23 AM GMT

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here