[ad_1]
हाइलाइट्स
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में 18 साल के बैटर ने तूफानी पारी खेली
महज 54 गेंद में 13 छक्कों की मदद से 117 रन ठोक डाले
नई दिल्ली. टी20 में अब शतक जमाना कोई बड़ी बात नहीं. हर दूसरे मैच में ही ऐसा हो रहा है और युवा खिलाड़ी आसानी से ऐसा करके दिखा रहे. महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में भी एक युवा बैटर ने ऐसा ही कुछ किया है. इस बैटर का नाम अर्शिन कुलकर्णी है. अर्शिन ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के एक मैच में महज 54 गेंद में 117 रन ठोक डाले. इस दौरान उन्होंने उन्होंने अपना शतक सिर्फ 46 गेंद पर पूरा किया. इस तरह वो महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बने.
अर्शिन कुलकर्णी ने सिर्फ तूफानी बैटिंग ही नहीं की, बल्कि मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 21 रन देकर उन्होंने 4 विकेट झटके और आखिरी गेंद पर टीम को 1 रन से जीत दिलाई. ये मुकाबला ईगल नासिक टाइटंस और पुणेरा बप्पा टीम के बीच खेला गया था. मैच में ईगल नासिक ने पहले बैटिंग की थी और अर्शिक के तूफानी शतक के दम पर ईगल टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे. अर्शिन ने 117 रन की पारी में 13 छक्के उड़ाए. यानी उन्होंने छक्के से ही 78 रन ठोके थे. इसके अलावा उन्होंने 3 चौके भी जमाए.
अगले WTC Final तक आधी टीम इंडिया हो जाएगी ‘बूढ़ी’, क्या BCCI के पास है बदलाव का प्लान?
204 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पुणेरी बप्पा के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 23 गेंद में 50 रन ठोके. पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे. अर्शिन ने ईगल नासिक टाइटंस की तरफ से आखिरी ओवर फेंका और 6 रन का बचाव करते हुए टीम को आखिरी गेंद पर 1 रन से जीत दिला दी.
.
Tags: Cricket news, Rahul Tripathi, Ruturaj gaikwad, T20
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 09:05 IST
[ad_2]
Source link