Home Breaking News Bihar : हम भाजपा के साथ; बेटे के साथ जीतनराम मांझी मिले शाह से, संतोष बोले- अब हम NDA में

Bihar : हम भाजपा के साथ; बेटे के साथ जीतनराम मांझी मिले शाह से, संतोष बोले- अब हम NDA में

0
Bihar : हम भाजपा के साथ; बेटे के साथ जीतनराम मांझी मिले शाह से, संतोष बोले- अब हम NDA में

[ad_1]

HAM is in NDA : jitan ram manjhi and santosh suman met amit shah, joined NDA with PM Narendra Modi

गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और पूर्व मंत्री संतोष सुमन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (HAM) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। जदयू में विलय से इनकार करने के बाद पार्टी ने महागठबंधन सरकार से अलग होने का निर्णय लिया था। पिछले हफ्ते हम के इकलौते मंत्री और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। बेटे के इस्तीफे के बाद जीतन राम मांझी ने साफ बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हम का जदयू में विलय चाहते थे, लेकिन जब यह पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं थी तो किसी दल के अंदर विलय का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। बुधवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह से लगभग पौन घंटे की मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय के सामने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की घोषणा की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here