Home Breaking News Maharashtra: ‘अंतरराष्ट्रीय गद्दार दिवस’ को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी किया नोटिस, शिवसेना-एनसीपी को दी चेतावनी

Maharashtra: ‘अंतरराष्ट्रीय गद्दार दिवस’ को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी किया नोटिस, शिवसेना-एनसीपी को दी चेतावनी

0
Maharashtra: ‘अंतरराष्ट्रीय गद्दार दिवस’ को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी किया नोटिस, शिवसेना-एनसीपी को दी चेतावनी

[ad_1]

maharashtra mumbai police issue notice to shiv sena ncp over international traitors day uddhav thackeray shind

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की सियासत में आज का दिन खास है। दरअसल बीते साल 20 जून को ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ बगावत की थी। शिवसेना इस दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय गद्दार दिवस’ मनाने का एलान कर चुकी है। यही वजह है कि मुंबई पुलिस ने शिवसेना-एनसीपी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है कि राज्य में कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें। 

गद्दारी के मुद्दे पर गरमाई सियासत

शिवसेना 20 जून को विश्व गद्दार दिवस के तौर पर मनाने की मांग कर रही है। वहीं भाजपा ने भी शिवसेना (यूबीटी) को करारा जवाब देते हुए उन पर ही गद्दारी का आरोप लगा दिया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे गद्दारी की बात करते हैं लेकिन गद्दारी उद्धव ठाकरे ने की है। फडणवीस ने कहा कि राज्य की जनता ने शिवसेना-भाजपा को समर्थन दिया था लेकिन आप कांग्रेस, एनसीपी के साथ गए। ऐसे में गद्दारी आपने की। फडणवीस ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे ने तो शिवसेना बचाई है। भिवंडी लोकसभा की कल्याण विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने ये बातें कही। 

शिवसेना के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम

बता दें कि 19 जून को शिवसेना का 57वां स्थापना दिवस था। इस मौके पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, दोनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। दरअसल आगामी चुनाव को देखते हुए दोनों ही पार्टियां अपने आप को असली शिवसेना दिखाने की कोशिश कर रही हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here