Home Breaking News नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ में नजर आएंगे तीन सौ ट्रांसजेंडर, प्रोड्यूसर्स ने इस वजह से लिया फैसला

नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ में नजर आएंगे तीन सौ ट्रांसजेंडर, प्रोड्यूसर्स ने इस वजह से लिया फैसला

0
नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ में नजर आएंगे तीन सौ ट्रांसजेंडर, प्रोड्यूसर्स ने इस वजह से लिया फैसला

[ad_1]

Nawazuddin Siddiqui film Haddi Producer By Sanjay Saha Raadhika Nanda features 300 of real transgender people

फिल्म हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक
– फोटो : insta

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म ‘हड्डी’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्टर एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 300 ट्रांसजेंडर्स को लिया गया है। फिल्म को सही तरीके से दिखाने के लिए मेकर्स ने यह फैसला लिया है। बता दें कि इस फिल्म को संजय सहा और राधिका नंदा प्रोड्यस कर रहे हैं।

‘बहुत अलग है उनका जीवन’

प्रोड्यूसर का कहना है, ‘फिल्म में इतनी संख्या में ट्रांसजेंडर्स को लिए जाने का फैसला काफी कठिन था, लेकिन साहसिक भी था। उन्हें फिल्म में लेने के लिए मनाना बहुत मुश्किल नहीं था, क्योंकि हम भी उनके जीवन के अनुभवों को सीख रहे थे और उन्हें फिल्म का हिस्सा बना रहे थे। हमें उनसे बहुत सारी चीजें सीखने में मजा आया। इसमें यह भी देखने को मिला कि उनका जीवन और दुनिया हमसे बहुत अलग है।’

Adipurush: आदिपुरुष पर विवेक बिंद्रा का रिएक्शन आया सामने, ट्विटर के जरिए मनोज मुंतशिर से मांगे सवालों के जवाब

चुनौतियों से कराया रूबरू

इस मामले में रेनुका नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला ने फिल्म के रिसर्च वर्क के दौरान प्रोड्यूसर्स की काफी मदद की। संजय सहा ने कहा, ‘रेनुका ने हमें उनकी कम्युनिटी और परवरिश के बारे में जानने में मदद की, साथ ही इस बात से रूबरू कराया कि बचपन से लेकर वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में किस तरह की चुनौतियों से जूझते हैं। उन्होंने हमें अपनी कम्युनिटी के कई लोगों से मिलवाया, जिससे हमें स्क्रिप्ट लिखने और उनके जीवन को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।’

Satyaprem Ki Katha: फिल्म के प्रमोशन को लेकर कार्तिक ने कही यह बात, क्रिएटिव झगड़े को जरूरी मानते हैं निर्देशक

नवाजुद्दीन के लिए कही यह बात

संजय सहा के मुताबिक वह अपनी कम्युनिटी के कुछ दोस्तों को नवाजुद्दीन के पास भी लेकर आईं, जिससे उन्हें अपने किरदार में ढलने में मदद हो सके और वह उनकी जिंदगी की चीजों को गहराई से समझ सकें। इस मामले में संजय सहा ने नवाजुद्दीन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं कि नवाजुद्दीन ने किस तरह उनके साथ बेहतर वक्त बिताया और वे लोग किन मुश्किलों से गुजरे हैं इसे समझा।’

Filmy Wrap: बंद होगा ‘द कपिल शर्मा’ शो और छात्रों को ‘रामायण’ का पाठ पढ़ाएंगी कृति, पढ़ें फिल्मी खबरें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here