Home Breaking News फिल्म के प्रमोशन को लेकर कार्तिक आर्यन ने कही यह बात, क्रिएटिव झगड़े को जरूरी मानते हैं फिल्म के निर्देशक

फिल्म के प्रमोशन को लेकर कार्तिक आर्यन ने कही यह बात, क्रिएटिव झगड़े को जरूरी मानते हैं फिल्म के निर्देशक

0
फिल्म के प्रमोशन को लेकर कार्तिक आर्यन ने कही यह बात, क्रिएटिव झगड़े को जरूरी मानते हैं फिल्म के निर्देशक

[ad_1]

अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आएंगे। आज मुंबई में इस के प्रमोशन में पहली बार शामिल होकर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी काफी खुश नजर आए। इस फिल्म को लेकर यह पहला प्रमोशनल इवेंट था। आज बुधवार को  फिल्म के ट्रेलर और गाने जो पहले रिलीज हो चुके हैं उसे दिखाने के बाद फिल्म का नया गाना ‘सुन सजनी’ लांच किया गया। इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने बताया कि इस फिल्म को लेकर अलग से प्रमोशनल  रणनीति बनाई जा रही है।   

 



अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘हर फिल्म के प्रमोशन का तरीका अलग होता है। ‘भूल भुलैया 2’ के प्रमोशन में हमने कोई कमी कसर नहीं छोड़ी थी। यहां तक कि फिल्म का प्रमोशन तो हमनें  छतों तक पर खड़े होकर किया। लेकिन इस फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशनल  टीम ने फिल्म को प्रमोट करने का एक नया तरीका अपनाया है। फिल्म के कंटेंट के हिसाब से इस फिल्म को प्रमोट किया जा रहा है। इसलिए फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने ऑनलाइन रिलीज रिलीज कर दिया गया। आज इस फिल्म के ‘सुन सजनी’ गाने को रिलीज करके फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत की जा रही है।’ 


अभिनेता कार्तिक आर्यन मानते हैं कि फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ उनके करियर के लिए बहुत खास फिल्म है। वह कहते हैं,’अब तक के अपने करियर में जितनी भी फिल्में की हैं, उन फिल्मों में इतना इन्वॉल्व नहीं हुआ जितना इस फिल्म में इन्वॉल्व हुआ हूं। क्योंकि इस फिल्म की कहानी मुझे बहुत अच्छी लगी। इसलिए फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से लेकर आजतक इस  फिल्म  के लिए खड़ा हूं। यह सच है और सच बोलने से पहले सोचना क्या? जब इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ और लोगों ने इस फिल्म के ट्रेलर को पसंद करके जिस तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दी, मुझे लगा कि ‘बॉलीवुड इज बैक’ क्योंकि इस तरह की फिल्में पहले बना करती थी। काफी समय के बाद ऐसी फिल्म आ रही है, जिसे लोग देखना पसंद करते हैं।’


अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा, ‘सत्यप्रेम की कथा मुझे कोविड से बहुत पहले ही हुई थी। जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे बहुत पसंद आई। कबीर सिंह के बाद एक बार फिर मुझे दमदार भूमिका निभाने का मौका मिला है। जब इस फिल्म की घोषणा हुई तो तब मैं ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग कर रही थी। ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर मैं शुरू से ही बहुत उत्साहित हूं। यह फिल्म हम दोनों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। आज पहली बार इस फिल्म के प्रमोशन में भाग लेकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।


पूरे इवेंट के दौरान कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस  की तारीफ के ही पुल बांधे जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म को अच्छा बनाने के लिए पूरा क्रेडिट फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस को जाता है।’ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर समीर विद्वांस ने कहा,  ‘इस फिल्म को बनाने में पूरी टीम का सहयोग है और सबके सहयोग से ही एक अच्छी फिल्म बन पाई है। फिल्म बनाते समय आम तौर पर लोग क्रिएटिव  झगड़े से बचते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि क्रिएटिव  झगड़े से ही अच्छी बात निकल कर आती है।’

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan: ‘सत्यप्रेम की कथा’ के जरिए लौट रहा नाच-गाने वाली फिल्मों का दौर? कार्तिक आर्यन ने कही यह बात 

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here