Home Breaking News बचना नहीं होगा आसान: UP ATS को मिलेंगे और घातक हथियार, हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए मुहैया होंगे अत्याधुनिक असलहे

बचना नहीं होगा आसान: UP ATS को मिलेंगे और घातक हथियार, हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए मुहैया होंगे अत्याधुनिक असलहे

0
बचना नहीं होगा आसान: UP ATS को मिलेंगे और घातक हथियार, हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए मुहैया होंगे अत्याधुनिक असलहे

[ad_1]

UP ATS will be equipped with state-of-the-art weapons and equipment for high risk operations

यूपी एटीएस को मिलेंगे आधुनिक हथियार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीवीआईपी और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा, आतंकियों से मोर्चा लेने वाले यूपी एटीएस के स्पॉट कमांडो (स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम) को अत्याधुनिक हथियार, उपकरण और एक्सेसरीज मुहैया कराने के लिए कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) मांगा गया है। 

यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी (लाइन) लायक सिंह ने आगामी 30 जून तक कंपनियों से उनके उत्पादों का ब्रोशर और स्पेशिफिकेशन देने को कहा है। साथ ही, इस संबंध में कंपनियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।

यूपी एटीएस की ओर से इस संबंध में जारी पत्र में जिन हथियारों एवं उपकरणों को क्रय करने के लिए कंपनियों से जानकारी मांगी है, उनमें 7.62 बोर की असॉल्ट रायफल, नाइन एमएम की सेमी ऑटो मशीन गन, नाइन एमएम की पिस्टल, स्नाइपर रायफल, 12 बोर की पंप एक्शन गन, 7.62 बोर की लाइट मशीन गन, अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर शामिल हैं। 

इनके अलावा हैंडग्रेनेड, 84 एमएम सीजीआरएल (रॉकेट लांचर), ड्रोन कैमरा, सी थ्रू वॉल राडार, नाइट विजन गॉगल, नाइट मोनोकुलर, नाइट वेपन साइट, लेजर डिस्टेंस मीटर, एके-47 की टेक्टिकल लाइट, ग्लॉक पिस्टल की लेजर ग्रिप, थर्मल इमेजिंग स्नाइपर नाइट साइट, बॉडीवार्न कैमरा, लाउट हेलर आदि शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here