Home Breaking News PM Modi in US: अमेरिका में कौन कर रहा पीएम मोदी की सुरक्षा, क्या है सीक्रेट सर्विस की एक जैसी गाड़ियों का राज?

PM Modi in US: अमेरिका में कौन कर रहा पीएम मोदी की सुरक्षा, क्या है सीक्रेट सर्विस की एक जैसी गाड़ियों का राज?

0
PM Modi in US: अमेरिका में कौन कर रहा पीएम मोदी की सुरक्षा, क्या है सीक्रेट सर्विस की एक जैसी गाड़ियों का राज?

[ad_1]

PM Modi in US: Who is handling PM Modi security in US, what is the secret of similar vehicles in convoy

PM Modi in US
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

अमेरिका की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा कौन कर रहा है। भारत में प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाले ‘एसपीजी’ दस्ते के कुछ चुनींदा अधिकारी ही अमेरिका गए हैं। पीएम मोदी के काफिले में एक जैसी 11 गाड़ियां चल रही हैं। चूंकि इस बार पीएम मोदी अमेरिका में स्टेट गेस्ट की हैसियत से जा रहे हैं, इसलिए उनके सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी विशेष दस्ते को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा, अमेरिकी राष्ट्रपति ‘जो बाइडन’ के सुरक्षा दस्ते को दी गई है। यानी सीक्रेट सर्विस पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी है। पीएम मोदी के काफिले में सीक्रेट सर्विस की एक जैसी ’11’ बख्तरबंद गाड़ियां चल रही हैं। उसमें यह मालूम नहीं होता कि मोदी कौन सी कार में सवार हैं।

यह भी पढ़ें: Khalistani Terrorist: बारी-बारी गिरने लगे विदेश में बैठे मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी, अब पन्नू भी हुआ भूमिगत

विदेश में एसपीजी का बहुत कम स्टाफ रहता है

प्रधानमंत्री मोदी, जब दिल्ली से बाहर देश के ही किसी हिस्से में जाते हैं, तो उनके साथ एसपीजी दस्ता रहता है। इसमें लगभग तीन दर्जन जवान होते हैं। जिस जगह पर पीएम को पहुंचना होता है, वहां पहले से ही एसपीजी मौजूद रहती है। सूत्रों के मुताबिक, विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के साथ एसपीजी का बहुत कम स्टाफ रहता है। मुश्किल से एक या दो टीम ही पीएम के साथ जाती है। कई देश ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की टीम को अपने यहां आने की इजाजत नहीं देते। वजह, वे खुद प्रधानमंत्री की हिफाजत करते हैं। ऐसे में एसपीजी के कुछ अफसर या जवान ही पीएम के साथ विदेश जाते हैं।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here