Home Breaking News PM Modi US Visit LIVE: लेखक रॉबर्ट थरमन समेत कई हस्तियों से PM मोदी की मुलाकात, भारत की तारीफों के बंधे पुल

PM Modi US Visit LIVE: लेखक रॉबर्ट थरमन समेत कई हस्तियों से PM मोदी की मुलाकात, भारत की तारीफों के बंधे पुल

0
PM Modi US Visit LIVE: लेखक रॉबर्ट थरमन समेत कई हस्तियों से PM मोदी की मुलाकात, भारत की तारीफों के बंधे पुल

[ad_1]

08:00 AM, 21-Jun-2023


PM मोदी से मुलाकात करते अमेरिकी निवेशक रे डेलियो
– फोटो : एएनआई

न्यूयॉर्क में ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के सह-संस्थापक रे डेलियो ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किए गए सुधारों पर बात की गई।

07:57 AM, 21-Jun-2023

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद प्रोफेसर रतन लाल (अकादमिक) ने कहा कि यह एक उत्कृष्ट बैठक थी। पीएम मोदी ने हमें भारतीय होने पर बहुत गर्व महसूस कराया है। मैंने इस बारे में चर्चा की थी कि कृषि जलवायु परिवर्तन का समाधान कैसे हो सकती है। हमें उम्मीद है कि हम पीएम मोदी की नीति के माध्यम से भारत की सेवा करने का अवसर मिलेगा।

 

07:53 AM, 21-Jun-2023

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद निबंधकार और सांख्यिकीविद् प्रोफेसर नसीम निकोलस तालेब ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की…यह अद्भुत था। मैंने कोविड की प्रतिक्रिया पर भारत की सराहना की, किस तरह भारत बहुत कुशलता से इससे निपटा, विशेष रूप से भोजन, वितरण और आदि के संबंध में।

07:53 AM, 21-Jun-2023

अमेरिकी खगोलशास्त्री, लेखक और विज्ञान संचारक नील डी. ग्रासे टायसन ने कहा कि मुझे पीएम मोदी के साथ समय बिताकर खुशी हुई। भविष्य को लेकर उनकी सोच के बारे में जानकर खुशी हुई। मुझे पूरा यकीन है कि भारत जो हासिल कर सकता है उसकी कोई सीमा नहीं है। इसलिए मैं भारत का बहुत उज्ज्वल भविष्य देखता हूं।

 

07:52 AM, 21-Jun-2023

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद प्रोफेसर पॉल रोमर ने कहा कि यह एक शानदार बैठक थी। हमने सफल शहरी विकास के महत्व के बारे में बात की। वह इन मुद्दों को अच्छी तरह समझते हैं। पीएम ने इसे बहुत अच्छी तरह से व्यक्त किया है कि शहरीकरण कोई समस्या नहीं है। यह एक अवसर है।  भारत आधार जैसी पहल से प्रमाणीकरण के मोर्चे पर दुनिया को रास्ता दिखा सकता है।

 

07:40 AM, 21-Jun-2023

PM Modi US Visit LIVE: लेखक रॉबर्ट थरमन समेत कई हस्तियों से PM मोदी की मुलाकात, भारत की तारीफों के बंधे पुल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अमेरिका पहुंच गए हैं। वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम लेडी जिल बाइडन के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने न्यूयॉर्क में लेखक रॉबर्ट थरमन समेत कई हस्तियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सभी ने पीएम मोदी और भारत की तारीफ की। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here