Home Breaking News UP: महिला SDM का होमगार्ड कमांडेंट से अफेयर, पति के बाद महिला अफसर पर अमिताभ ने उठाए सवाल, ये तो करोड़ों की…

UP: महिला SDM का होमगार्ड कमांडेंट से अफेयर, पति के बाद महिला अफसर पर अमिताभ ने उठाए सवाल, ये तो करोड़ों की…

0

[ad_1]

Amitabh Thakur raised questions on female officer After husband Bribery of crores is not family dispute

अमिताभ ठाकुर (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala

विस्तार

एक जिले के होमगार्ड कमांडेंट से चैट के मामले में घिरीं बरेली की महिला पीसीएस अफसर के खिलाफ उनके पति के बाद अब आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने मोर्चा खोला है। 

इस बीच महिला अफसर के व्हाट्सएप से पति द्वारा उठाए गए कुछ कागजों में रुपयों लेनदेन के संकेतों को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए अमिताभ ठाकुर ने महिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला अधिकारी ने पति के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है, वहीं सफाईकर्मी पति ने उनके मोबाइल की चैट और रिकॉर्ड वायरल कर दिए हैं। पति ने पत्नी के निजी जीवन पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कई पन्नों की सूची वायरल की है जिसे ठाकुर दंपती ने वसूली की सूची कहकर सवाल उठाए हैं।

ठाकुर बोले- लाखों-करोड़ों की घूसखोरी पारिवारिक विवाद नहीं

अमिताभ ठाकुर का कहना है कि सीएम को भेजी शिकायत में महिला अधिकारी के पति ने डायरी के पन्नों को सार्वजनिक किया है, जिनमें कई एंट्री लिखी हैं। इन एंट्री में विभिन्न मदों में विभिन्न व्यक्तियों के साथ रुपये के लेनदेन की बातें अंकित बताई गई हैं। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here