[ad_1]
हाइलाइट्स
वर्ल्ड कप क्वालिफायर के शतकवीर ने दी विराट कोहली को चुनौती
अमेरिका की तरफ से खेलते हुए नेपाल के खिलाफ जड़ा था सैकड़ा
नई दिल्ली. जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेला जा रहा है. गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है. 10 में से सिर्फ 2 टीमें ही भारत में होने वाले वर्ल्ड कप का टिकट कटा पाएंगी. इसलिए जोर आजमाइश हो रही है. अमेरिका की टीम भी क्वालिफायर में शिरकत कर रही है. अमेरिका का पिछला मुकाबला नेपाल से हुआ था. इस मैच में नेपाल ने अमेरिका को 6 विकेट से हरा दिया था. लेकिन, अमेरिका के लिए शयान जहांगीर ने महज 79 गेंद में शतक ठोक दिया था. उन्होंने शतक जमाने के बाद विराट कोहली के लिए बड़ी बात कही थी. इसका वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है.
शयान जहांगीर ने शतक जमाने के बाद आईसीसी से बातचीत में कहा था उनका बस एक ही मकसद है कि वो एक दिन विराट कोहली के खिलाफ खेलें और ये दिखाएं कि वो भी अच्छे बल्लेबाज हैं, जो बड़े मंच पर अच्छा खेल सकता है.
वैसे जहांगीर ने नेपाल के खिलाफ जो शतक लगाया था, वो वाकई खास था. क्योंकि वो 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे. जहांगीर जब बैटिंग के लिए उतरे थे, तब पांच विकेट गिर चुके थे. इसके बाद भी जहांगीर ने तूफानी अंदाज में बैटिंग जारी रखी थी और 10 चौके और 3 छक्के की मदद से शतक ठोक दिया था.
कौन है PCB के अगले चेयरमैन जका अशरफ? जिसने आते ही ठुकराया Asia cup का हाइब्रिड मॉडल, दिया ये बयान
बता दें शयान जहांगीर मूल रूप से पाकिस्तान के हैं. उनका जन्म कराची में हुआ है. वो पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम से भी खेल चुके हैं. लेकिन, सीनियर टीम में मौका नहीं मिला. इसके बाद वो यूएसए शिफ्ट हो गए थे और इसके बाद उन्होंने अमेरिका की तरफ से क्रिकेट खेलना शुरू कर किया. शयान कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं. उन्होंने अबतक 9 वनडे मैच में 33 से अधिक की औसत से 235 रन बनाए हैं.
.
Tags: Cricket news, ODI World Cup, USA
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 07:46 IST
[ad_2]
Source link